41 साल की गौहर खान ने 'उई अम्मा' पर किया जबरदस्त डांस कि राशा को भूल गए लोग, मलाइका अरोड़ा-श्रीमा राय भी झूमीं
Updated on
22-01-2025 02:05 PM
टीवी और फिल्मों की दुनिया में अपने अभिनय का जलवा बिखेर चुकीं गौहर खान इन दिनों ईशा मालवीय के साथ सरगुन मेहता और रवि दुबे के एक शो में नजर आ रही हैं, जो यूट्यूब पर स्ट्रीम हो रहा है। एक्ट्रेस ने अपने उसी लुक में एक वीडियो बनाया, जो कि इंटरनेट पर हंगामा मचाए हुए है। राशा थडानी के गाने 'उई अम्मा' पर उन्होंने ऐसा ठुमका लगाया कि मलाइका अरोड़ा से लेकर ऐश्वर्या राय की भाभी श्रीमा राय तक ने रिएक्ट किया है।
जहां रवीना टंडन की 19 साल की लाडली राशा थडानी ने डेब्यू मूवी 'आजाद' में तड़कता-भड़कता गाना 'उई अम्मा' करके सबको चौंका दिया। वहीं 41 साल की एक्ट्रेस, जो अब एक बेटे की मां भी हैं, उन्होंने भी इस गाने पर राशा को टक्कर देते हुए परफॉर्म किया है। गुलाबी साड़ी और आसमानी रंग के ब्लाउज में वह बला की खूबसूरत लग रही हैं।
गौहर खान ने राशा थडानी को भी पीछे छोड़ा
गौहर खान ने इस वीडियो में राशा के हूबहू स्टेप्स किए हैं। उनके जैसे एक्सप्रेशन्स दिए हैं, जिसकी लोगों ने भर-भरकर तारीफ की है। मलाइका अरोड़ा ने रेड हार्ट इमोजी तो श्रीमा राय ने भी आंखों में बने रेड हार्ट वाले इमोजी से इस वीडियो पर अपना रिएक्शन दर्ज किया। साथ ही रील लाइक भी की। इसके अलावा लोगों ने उन्हें एक्सप्रेशन्स क्वीन भी कहा।
गौहर खान का डांस देख लोगों का रिएक्शन
एक यूजर ने लिखा, 'कितनी प्यारी लग रही हो।' एक ने लिखा, 'फायर मैम।' एक ने कहा, 'क्या ऐसी कोई चीज है जो आप नहीं कर सकती?' एक ने कहा, 'आप साड़ी में कितनी अच्छी लगती हो।' एक ने लिखा, 'बहुत खूबसूरत संतूर मम्मी।' एक ने लिखा, 'जेहान की सुंदर मम्मा।' बता दें कि एक्ट्रेस ने 2020 में खुद से 6 साल छोटे जैद दरबार से शादी की थी और उन्हें एक बेटा है।
एक्ट्रेस-मॉडल रोजलिन खान लगातार हिना खान पर कटाक्ष कर रही हैं। उन्होंने कुछ दिन पहले एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें कहा था कि हिना कैंसर के बारे में गलत…
साउथ सिनेमा के मेगास्टार चिरंजीवी विवादों में फंस गए हैं। उन्होंने 'ब्रह्म आनंदम' फिल्म की प्री-रिलीज इवेंट में अपनी 'सेक्सिस्ट' बयान दिया है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी खूब…
सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर इन दिनों अपनी फिल्म 'परम सुंदरी' की शूटिंग कर रहे हैं। यह पहली बार है, जब दोनों एकसाथ पर्दे पर नजर आएंगे। सोशल मीडिया पर…
विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की 'छावा' भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अगली बड़ी रिलीज है। छत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे संभाजी महाराज की कहानी पर बनी इस फिल्म की तगड़ी…
रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'छावा' के प्रमोशन में बिजी हैं। फिल्म में उनके साथ विक्की कौशल भी नजर आने वाले हैं। फिल्म प्रमोशन के दौरान ही रश्मिका…
सुपरस्टार प्रभास की झोली में इस वक्त बैक-टू-बैक कई बेहतरीन फिल्में हैं। वह जहां प्रशांत नील की 'सलार पार्ट 2' में नजर आने वाले हैं, वहीं उनकी 'द राजा साब',…
टीवी क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति सीजन 16' में इस हफ्ते हंसी के ठहाके गूंजने वाले हैं, क्योंकि हॉट सीट पर होंगे फेमस कॉमेडियन समय रैना और तन्मय भट्ट। इनके…