Select Date:

सेक्स सीडी कांड मामले में भूपेश बघेल बरी

Updated on 05-03-2025 01:18 PM

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सेक्स सीडी कांड मामले में बड़ी राहत मिली है। सीबीआई की विशेष अदालत ने मंगलवार को सुनवाई के बाद उन्हें सभी आरोपों से मुक्त कर दिया। कोर्ट ने कहा कि उनके खिलाफ मुकदमा चलाने का कोई आधार नहीं है और उन पर लगाई गई सभी धाराएं हटा दी गई हैं।

इस फैसले के बाद भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, "सत्यमेव जयते।"

क्या है सेक्स सीडी कांड?
सेक्स सीडी कांड का मामला पहली बार अक्टूबर 2017 में सामने आया था। इसमें दावा किया गया था कि वीडियो में तत्कालीन मंत्री राजेश मूणत शामिल हैं। इस मामले में रायपुर के सिविल लाइन थाने में एफआईआर दर्ज हुई थी, जिसके बाद दिल्ली से पत्रकार विनोद वर्मा को गिरफ्तार किया गया था। कांग्रेस ने इसे भाजपा सरकार की साजिश बताया था।

सितंबर 2018 में इस मामले में तत्कालीन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल को भी गिरफ्तार किया गया था। उन पर साजिश रचने का आरोप लगा था, लेकिन उन्होंने कोर्ट में जमानत लेने से इनकार कर दिया था। उनकी गिरफ्तारी के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूरे प्रदेश में प्रदर्शन किए थे।

राजनीतिक असर और फैसला
2018 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को बहुमत मिला और भूपेश बघेल मुख्यमंत्री बने। सेक्स सीडी कांड में मुख्य आरोपी कैलाश मुरारका, पूर्व मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार विनोद वर्मा, भूपेश बघेल, विजय पांड्या और विजय भाटिया को आरोपी बनाया गया था। जबकि इस मामले के आरोपी रिंकू खनूजा की मौत हो चुकी है।

मंगलवार को सीबीआई की विशेष अदालत में इस मामले की सुनवाई हुई, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बरी कर दिया गया। इस फैसले के बाद कांग्रेस खेमे में खुशी की लहर है और समर्थकों ने इसे न्याय की जीत बताया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 July 2025
मुख्यमंत्री श्री साय बोले – भारत-यूके एफटीए से किसानों, बुनकरों और युवाओं के लिए खुलेगा वैश्विक बाज़ाररायपुर, 26 जुलाई 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भारत और यूनाइटेड किंगडम (UK)…
 27 July 2025
48 करोड़ की सप्लाई में 1 करोड़ की जीएसटी चोरी का खुलासारायपुर, 26 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टोलरेंस की नीति और सरकारी…
 27 July 2025
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रयासों से जशपुर को मिलेगा अत्याधुनिक तीरंदाजी केंद्र, पुस्तकालय, मेडिकल यूनिट और स्किल सेंटर20.53 करोड़ की लागत से पंड्रापाठ में विकसित होगा बहु-उद्देशीय परिसररायपुर,…
 27 July 2025
रायपुर, 27 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में भारत सरकार के केंद्रीय संचार एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री डॉ. चन्द्रशेखर…
 27 July 2025
'मन की बात’ में छत्तीसगढ़ की गूंज – बिल्हा की महिलाओं ने बदली शहर की तस्वीर, पीएम ने की सराहनामुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय बोले – यह हर छत्तीसगढ़वासी के…
 27 July 2025
मोहला। केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. पेम्मासानी चंद्र शेखर ने आज आदिवासी बाहुल्य मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के मानपुर विकासखंड का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि “दूरस्थ जनजातीय क्षेत्रों का डिजिटल…
 27 July 2025
जगदलपुर।  बस्तर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल तीरथगढ़ जलप्रपात पर स्थित पर्यटन विभाग का वर्षों से बंद पड़ा मोटल अब 30 वर्षों के लिए एक निजी संस्था को लीज पर सौंपा गया…
 27 July 2025
रायपुर।  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के स्थापना दिवस (27 जुलाई) के अवसर पर वीर जवानों को शुभकामनाएं देते हुए उनके साहस, अनुशासन और बलिदान…
 27 July 2025
रायपुर। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने भारत के पूर्व राष्ट्रपति और महान वैज्ञानिक भारत रत्न डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि (27 जुलाई) पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।मुख्यमंत्री साय…
Advt.