Select Date:

हमास ने माना- मिलिट्री चीफ दाइफ मारा गया:पिछले साल जुलाई में इजराइल के हवाई हमले में मौत हुई थी

Updated on 31-01-2025 01:34 PM

हमास ने गुरुवार को मिलिट्री चीफ मोहम्मद दाइफ की इजराइल के हवाई हमले में मौत की पुष्टि की।  हमास के प्रवक्ता अबू ओबैदा ने एक वीडियो जारी किया।

इस वीडियो में अबू ने दाइफ के अलावा हमास के डिप्टी कमांडर अबू तमा'आ, कॉम्बैट सपोर्ट चीफ रायद थाबेत और मिलिट्री विंग के चीफ ऑफ स्टाफ रफा सलामेह, खान यूनुस ब्रिगेड के कमांडर अयमान नोफाल, सेंट्रल और नॉर्थ गाजा ब्रिगेड के कमांडर अहमद गंदूर की मौत की जानकारी भी दी।

इजराइल के मुताबिक दाइफ की पिछले साल 23 जुलाई को हवाई हमले में मौत हो गई थी। इजराइल ने खान यूनुस में ब्रिगेड कमांडर रफा सलामेह के ठिकाने पर हमले किया था, जहां दाइफ भी मौजूद था।

इजराइल के रक्षा मंत्री ने दाइफ की तस्वीर को क्रॉस किया था

इजराइल के तत्कालीन रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने 1 अगस्त 2024 को दाइफ की मौत की पुष्टि की थी। उन्होंने इसे गाजा से आतंक को मिटाने के टारगेट में एक बड़ा कदम बताया था। गैलेंट ने सोशल मीडिया पर एक फोटो भी शेयर की थी, जिसमें वे दाइफ की तस्वीर को काले मार्कर से क्रॉस करते दिख रहे हैं।

इजराइल ने 7 बार दाइफ को मारने की कोशिश की थी, हालांकि उसे सफलता नहीं मिल पाई थी। उसके बार-बार बचने की वजह से उस पर कहावत '9 जिंदगी पाने वाली बिल्ली' सटीक बैठती थी। दाइफ इजराइल पर पिछले साल 7 अक्टूबर को हुए हमले का मास्टरमाइंड था। उसी ने इस ऑपरेशन को ‘अल अक्सा फ्लड’ नाम दिया था।

साइंस ग्रेजुएट दाइफ कैसे बना इजराइल का मोस्ट वांटेड ?

दाइफ 2002 से हमास के मिलिट्री विंग का हेड था। मोहम्मद दाइफ 1965 में गाजा के खान यूनिस कैंप (रिफ्यूजी कैंप) में पैदा हुआ था। उस समय गाजा पर मिस्र का कब्जा था। 1950 में इजराइल में हथियार लेकर घुसपैठ करने वालों में उसका पिता भी शामिल था।

बचपन से ही उसने अपने रिश्तेदारों को फिलिस्तीन की लड़ाई लड़ते हुए देखा था। दाइफ ने गाजा की इस्लामिक यूनिवर्सिटी से साइंस की पढ़ाई की थी। वह अपने कॉलेज में एंटरटेनमेंट कमेटी को लीड करता था। उसने कई नाटकों में हिस्सा लिया था। 20 की उम्र के बाद अब तक दाइफ की कोई तस्वीर सामने नहीं आई थी।

हमास की स्थापना 80 के दशक के अंत में हुई। तब दाइफ की उम्र करीब 20 साल थी। ये वो समय था जब वेस्ट बैंक और गाजा पट्टी पर इजराइल के कब्जे के खिलाफ पहले फिलिस्तीनी इंतिफादा या विद्रोह की शुरुआत हुई थी। इस दौरान दाइफ को आत्मघाती बम विस्फोटों में दर्जनों लोगों की मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया गया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 March 2025
फ्लोरिडा में 33 साल के एक शख्स ने भारतीय मूल की 66 साल की नर्स को बुरी तरह पीटा। हमले में नर्स के चेहरे की हर एक हड्‌डी टूट गई।…
 05 March 2025
यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने मंगलवार को कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ पिछले हफ्ते उनकी बैठक उस तरह नहीं हुई जैसी होनी चाहिए थी। जेलेंस्की ने इसे…
 05 March 2025
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 2 अप्रैल से भारत पर जैसा को तैसा टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि भारत हमसे 100% से ज्यादा टैरिफ वसूलता है,…
 12 February 2025
वॉशिंगटन: शेख हसीना सरकार के पतन के बाद बांग्लादेश में अराजकता की स्थिति है। जिहादी तत्वों ने इस इस्लामिक देशों में सर उठाना शुरू कर दिया है, जिससे अंतर्राष्ट्रीय खतरा मंडरा…
 12 February 2025
मॉस्को: रूस के पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान सुखोई Su-57 को पहला विदेशी खरीदार मिल गया है। ऐसे में इस लड़ाकू विमान के एक्सपोर्ट वेरिएंट Su-57E का उत्पादन भी शुरू कर…
 31 January 2025
स्वीडन में मस्जिद के सामने कुरान जलाने वाले प्रदर्शनकारी सलवान मोमिका की बुधवार शाम अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी। BBC के मुताबिक 38 साल के सलवान को स्टॉकहोम के…
 31 January 2025
अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन DC में बुधवार रात यात्री विमान और हेलिकॉप्टर में हुई टक्कर में सभी 67 लोगों की मौत हो गई हैं। अधिकारियों ने सभी की मौत की…
 31 January 2025
अमेरिकी अरबपति बिजनेसमैन और टेस्ला के मालिक इलॉन मस्क पर यूरोप की सियासत में दखलअंदाजी करने का आरोप लग रहा है। दुनिया के सबसे अमीर शख्स मस्क यूरोप की मुख्य…
 31 January 2025
भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर गुरुवार शाम भारतीय समय के मुताबिक 6 बजकर 30 मिनट से स्पेसवॉक शुरू किया। इस दौरान…
Advt.