Select Date:

ड्यूटी के दौरान जूडो के साथ छेड़खानी, एचओडी पर केस

Updated on 23-02-2025 01:28 PM

 बिलासपुर।  संभाग के सबसे बड़े सिम्स अस्पताल और मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के एचओडी द्वारा जूनियर डॉक्टर के साथ छेड़छाड़ और उत्पीड़न करने के मामले में सिटी कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।

इसके बाद सिम्स में हड़कंप मच गया है। मामले का खुलासा होने के बाद सिम्स प्रबंधन ने प्रोफेसर को परीक्षा कार्य से अलग कर दिया था।

सिम्स अस्पताल एक बार फिर से चर्चा में है। सिम्स के मेडिसीन विभाग के एचओडी डॉ. पंकज टेम्भूर्णीकर पर विभाग की महिला जूनियर डॉक्टर ने गंभीर आरोप लगाए थे। महिला डॉक्टर ने इसकी शिकायत पुलिस से की थी और पत्र लिखकर डॉक्टर्स फेडरेशन संगठन के प्रदेश अध्यक्ष को मामले में संज्ञान लेने की अपील की थी।

इसके बाद डॉक्टर्स फेडरेशन ने सीएम विष्णुदेव साय से अपील की थी। पीड़िता पोस्ट ग्रेजुएट रेसीडेंट और पीजी की छात्रा है। पीड़िता ने मेडिसिन विभाग के एचओडी पर अनुचित व्यवहार, उत्पीड़न, अनुचित स्पर्श का आरोप लगाया है।  
पीड़िता ने पत्र में कहा था कि,  एचओडी डॉ टेम्भूर्णीकर द्वारा पिछले 8 माह से उत्पीड़न किया जाता रहा है। इससे पूर्व भी सिम्स के डॉक्टरों द्वारा साथी महिला डॉक्टरऔर स्टाफ के साथ ही उत्पीड़न का मामला सामने आ चुका है।

पुलिस ने जूनियर डॉक्टर की रिपोर्ट पर एचओडी डॉ. पंकज टेम्भूर्णीकर के खिलाफ अपराध क्रमांक 104/25 बीएनएस की धारा 351, 74,78 के तहत जुर्म दर्ज कर लिया गया है। ज्ञात हो कि जूनियर डॉक्टर ने सबसे पहले मेडिकल कॉलेज के अधिकारियों को घटना की जानकारी दी थी लेकिन शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया गया।

जब मामला बढ़ा तो पहले इसे विशाखा समिति के हवाले किया गया पर कार्रवाई से बचते रहे। उच्च स्तरीय शिकायत के बाद डीन डॉ. रमणेश मूर्ति ने डॉ. पंकज टेम्भूर्णीकर को परीक्षा कार्य से पृथक कर दिया था।

जांच के बाद होगी कार्रवाई


सिटी कोतवाली टीआई विवेक पांडेय ने बताया कि,  जूनियर डॉक्टर ने सिम्स के एचओडी के खिलाफ लंबे समय से ड्यूटी के दौरान अश्लील हरकते करते हुए छेड़खानी करने की रिपोर्ट लिखाई है।

उसकी रिपोर्ट पर डॉ. पंकज टेम्भूर्णीकर के खिलाफ छेड़खानी का मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 July 2025
मुख्यमंत्री श्री साय बोले – भारत-यूके एफटीए से किसानों, बुनकरों और युवाओं के लिए खुलेगा वैश्विक बाज़ाररायपुर, 26 जुलाई 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भारत और यूनाइटेड किंगडम (UK)…
 27 July 2025
48 करोड़ की सप्लाई में 1 करोड़ की जीएसटी चोरी का खुलासारायपुर, 26 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टोलरेंस की नीति और सरकारी…
 27 July 2025
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रयासों से जशपुर को मिलेगा अत्याधुनिक तीरंदाजी केंद्र, पुस्तकालय, मेडिकल यूनिट और स्किल सेंटर20.53 करोड़ की लागत से पंड्रापाठ में विकसित होगा बहु-उद्देशीय परिसररायपुर,…
 27 July 2025
रायपुर, 27 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में भारत सरकार के केंद्रीय संचार एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री डॉ. चन्द्रशेखर…
 27 July 2025
'मन की बात’ में छत्तीसगढ़ की गूंज – बिल्हा की महिलाओं ने बदली शहर की तस्वीर, पीएम ने की सराहनामुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय बोले – यह हर छत्तीसगढ़वासी के…
 27 July 2025
मोहला। केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. पेम्मासानी चंद्र शेखर ने आज आदिवासी बाहुल्य मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के मानपुर विकासखंड का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि “दूरस्थ जनजातीय क्षेत्रों का डिजिटल…
 27 July 2025
जगदलपुर।  बस्तर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल तीरथगढ़ जलप्रपात पर स्थित पर्यटन विभाग का वर्षों से बंद पड़ा मोटल अब 30 वर्षों के लिए एक निजी संस्था को लीज पर सौंपा गया…
 27 July 2025
रायपुर।  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के स्थापना दिवस (27 जुलाई) के अवसर पर वीर जवानों को शुभकामनाएं देते हुए उनके साहस, अनुशासन और बलिदान…
 27 July 2025
रायपुर। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने भारत के पूर्व राष्ट्रपति और महान वैज्ञानिक भारत रत्न डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि (27 जुलाई) पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।मुख्यमंत्री साय…
Advt.