रजनीकांत को डायरेक्ट करने का सुनहरा मौका चूक गए पृथ्वीराज सुकुमारन, अब मोहनलाल के साथ ला रहे हैं 'L2: एमपुरान'
Updated on
28-01-2025 03:36 PM
साउथ सिनेमा के सुपरस्टार एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन एक बेहतरीन डायरेक्टर भी हैं। 'सलार' और 'आडुजीवितम' फेम एक्टर ने बतौर डायरेक्टर मोहनलाल की फिल्म 'लुसिफर' से बतौर डायरेक्टर डेब्यू किया था। मलयालम सिनेमा के दिग्गज एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन ने अब खुलासा किया है कि उन्हें महान रजनीकांत को डायरेक्ट करने का मौका मिला था, लेकिन वह चूक गए। पृथ्वीराज सुकुमारन बतौर निर्देशक सुपरहिट 'लुसिफर' के सीक्वल 'L2: एमपुरान' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में एक बार फिर मोहनलाल मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।
कोच्चि में हुए 'L2: एमपुरान' के एक खास इवेंट में पृथ्वीराज सुकुमारन ने बताया कि L2 के निर्माताओं ने उन्हें सुपरस्टार रजनीकांत को डायरेक्ट करने का ऑफर दिया था। वह कहते हैं कि उनके जैसे यंग डायरेक्टर के लिए किसी सपने के सच होने जैसा था, लेकिन मेकर्स को एक तय समय सीमा में फिल्म बनानी थी और वह उस अवधि में रजनीकांत जैसे बड़े सुपरस्टार के हिसाब से बढ़िया कहानी नहीं ढूंढ पाए।
इब्राहिम की 'सरजमीन' और राजामौली की फिल्म में आएंगे नजर
पृथ्वीराज ने कहा कि उन्हें इस बात का मलाल है कि उनके हाथ से यह मौका निकल गया। पृथ्वीराज अपनी अपकमिंग फिल्म 'L2' को सिर्फ डायरेक्ट ही नहीं कर रहे हैं, बल्कि वह इसमें मोहनलाल के साथ पर्दे पर नजर भी आएंगे। इसके अलावा, वह आगे सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान की डेब्यू फिल्म 'सरजमीन' और एसएस रजामौली की अगली फिल्म में भी अहम भूमिका निभा रहे हैं।
35 साल में सिर्फ 3 ने रजनीकांत-मोहनलाल दोनों को किया है डायरेक्ट
वैसे, जानकारी के लिए बता दें कि बीते 35 साल में सिर्फ तीन ऐसे डायरेक्टर हैं, जिन्होंने रजनीकांत और मोहनलाल दोनों के साथ काम किया है। ये तीन दिग्गज हैं मणिरत्नम, सुरेश कृष्ण और नेल्सन। पृथ्वीराज के पास मौका था कि वह इस फेहरिस्त में चौथे नाम के तौर पर शामिल होते। मोहनलाल और पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म L2 लाइका प्रोडक्शंस के बैनर तले बन रही है।
एक्ट्रेस-मॉडल रोजलिन खान लगातार हिना खान पर कटाक्ष कर रही हैं। उन्होंने कुछ दिन पहले एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें कहा था कि हिना कैंसर के बारे में गलत…
साउथ सिनेमा के मेगास्टार चिरंजीवी विवादों में फंस गए हैं। उन्होंने 'ब्रह्म आनंदम' फिल्म की प्री-रिलीज इवेंट में अपनी 'सेक्सिस्ट' बयान दिया है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी खूब…
सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर इन दिनों अपनी फिल्म 'परम सुंदरी' की शूटिंग कर रहे हैं। यह पहली बार है, जब दोनों एकसाथ पर्दे पर नजर आएंगे। सोशल मीडिया पर…
विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की 'छावा' भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अगली बड़ी रिलीज है। छत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे संभाजी महाराज की कहानी पर बनी इस फिल्म की तगड़ी…
रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'छावा' के प्रमोशन में बिजी हैं। फिल्म में उनके साथ विक्की कौशल भी नजर आने वाले हैं। फिल्म प्रमोशन के दौरान ही रश्मिका…
सुपरस्टार प्रभास की झोली में इस वक्त बैक-टू-बैक कई बेहतरीन फिल्में हैं। वह जहां प्रशांत नील की 'सलार पार्ट 2' में नजर आने वाले हैं, वहीं उनकी 'द राजा साब',…
टीवी क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति सीजन 16' में इस हफ्ते हंसी के ठहाके गूंजने वाले हैं, क्योंकि हॉट सीट पर होंगे फेमस कॉमेडियन समय रैना और तन्मय भट्ट। इनके…