Select Date:

रश्‍म‍िका मंदाना ने लव लाइफ पर लगाई मुहर, 'छावा' की रिलीज से पहले पार्टनर का किया जिक्र, पर द‍िल में रह गई कसक

Updated on 28-01-2025 03:35 PM
रश्‍म‍िका मंदाना के सितारे इन दिनों बुलंद‍ियों पर हैं। एक ओर जहां उनकी 'पुष्‍पा 2: द रूल' ब्‍लॉकबस्‍टर साबित हुई है, वहीं विक्‍की कौशल के साथ उनकी पीरियड ड्रामा फिल्‍म 'छावा' 14 फरवरी को रिलीज होने वाली है। और तो और, वह सलमान खान के साथ 'सिकंदर' की भी शूटिंग कर रही हैं, जो ईद के मौके पर रिलीज होने वाली है। लेकिन वर्कफ्रंट से इतर फैंस में रश्‍म‍िका की लव लाइफ को लेकर गजब सुगबुगाहट रहती है। ऐसी चर्चाएं हैं कि वह विजय देवरकोंडा को डेट कर रही हैं। मजेदार बात यह है कि अब एक्‍ट्रेस ने खुद एक नए इंटरव्‍यू में कह दिया है कि वह सिंगल नहीं हैं। जी हां, रश्‍म‍िका ने कहा है कि वह रिलेशन में हैं और उनका एक पार्टनर है। हालांकि, एक बार फिर एक्‍ट्रेस ने किसी का नाम नहीं लिया है।
रश्‍म‍िका ने 'हॉलीवुड रिपोर्टर' के साथ एक इंटरव्यू में इसका जिक्र किया है। उन्‍होंने बताया कि उनका एक पार्टनर है। एक्‍ट्रेस से उनकी जिंदगी के 'हैप्‍पी प्‍लेस' यानी उस जगह या साथ के बारे में पूरा गया था, जहां वह सबसे खुश रहती हैं।

रश्‍म‍िका ने कहा- मैं एक बेटी, एक बहन, एक पार्टनर

रश्‍म‍िका ने इंटरव्‍यू में कहा, 'घर, मेरा घर ही मेरे लिए हैप्‍पी प्‍लेस है। मुझे वहां स्थिरता महसूस होती है। ऐसा लगता है जैसे मैं अपने जड़ों से जुड़ी हुई हूं। मुझे ऐसा महसूस होता है कि सफलता तो आ सकती है, जा सकती है। यह हमेशा के लिए नहीं है। लेकिन घर हमेशा के लिए है। पॉपलैरिटी अपनी जगह है, लेकिन मैं अभी भी सिर्फ एक बेटी, सिर्फ एक बहन, सिर्फ एक पार्टनर हूं। मैं असल में उस जीवन, उस निजी जीवन का सम्मान करती हूं जो मेरे पास है।'

रश्‍म‍िका ने बताया मर्दों में उन्‍हें क्‍या चीज करती है अट्रैक्‍ट

बरहाल, रश्‍म‍िका के जवाब में 'एक पार्टनर' सुनकर फैंस खुश हैं कि कम से कम उन्‍होंने यह तो माना कि वह सिंगल नहीं हैं। इसी इंटरव्‍यू में एक्‍ट्रेस से यह भी पूछा गया कि उन्‍हें किसी आदमी में सबसे ज्‍यादा क्‍या चीज आकर्षित करती है? उन्‍होंने जवाब दिया, 'आंखें, यह किसी की आत्मा की खिड़की होती हैं। मैं इस बात पर विश्वास करती हूं। मैं हमेशा मुस्कुराती रहती हूं, इसलिए मैं ऐसे लोगों की ओर आकर्षित होती हूं जिनके चेहरे पर मुस्कान होती है। मुझे ऐसे लोग पसंद हैं जो अपने आस-पास के लोगों का सम्मान करता हैं, फिर चाहे वो कोई भी हो।'

विजय की फैमिली संग दिवाली मनाते, फिल्‍म देखते दिखीं रश्‍म‍िका

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के इश्‍क की चर्चाएं बीते दो साल से हैं। दोनों साथ में मालदीव में छुट्ट‍ियां मनाते हुए देखे गए हैं। पिछले साल एक्‍ट्रेस ने विजय देवरकोंडा के परिवार के साथ दिवाली मनाई थी। हाल ही, जब 'पुष्पा 2' रिलीज हुई, तो रश्‍म‍िका को विजय देवरकोंडा के परिवार के साथ फिल्‍म देखते हुए पाया गया। इतना ही नहीं, एक रेस्‍टोरेंट में दोनों को साथ लंच करते हुए भी देखा गया था।

विजय देवरकोंडा ने प्‍यार पर कही थी ये बात

वैसे, रश्‍म‍िका से पहले एक इंटरव्‍यू में विजय ने भी माना था कि वह प्‍यार में हैं। 'कर्ली टेल्स' से बातचीत में उन्‍होंने कहा, 'मुझे पता है कि प्यार करना और प्‍यार में होना कैसा होता है। लेकिन मैं बिना शर्त प्यार नहीं जानता, क्योंकि मेरे प्यार में अपेक्षाएं आती हैं। इसलिए मेरा प्यार बिना शर्त नहीं है। मुझे लगता है कि सब कुछ ओवर-रोमांटिक हो गया है। मुझे यह भी नहीं पता कि कोई अपने साथी से बिना अपेक्षा किए, बिना किसी शर्त के प्यार की उम्मीद कैसे कर सकता है।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 February 2025
एक्ट्रेस-मॉडल रोजलिन खान लगातार हिना खान पर कटाक्ष कर रही हैं। उन्होंने कुछ दिन पहले एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें कहा था कि हिना कैंसर के बारे में गलत…
 12 February 2025
साउथ सिनेमा के मेगास्टार चिरंजीवी विवादों में फंस गए हैं। उन्‍होंने 'ब्रह्म आनंदम' फिल्‍म की प्री-रिलीज इवेंट में अपनी 'सेक्सिस्ट' बयान दिया है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी खूब…
 12 February 2025
सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर इन दिनों अपनी फिल्‍म 'परम सुंदरी' की शूटिंग कर रहे हैं। यह पहली बार है, जब दोनों एकसाथ पर्दे पर नजर आएंगे। सोशल मीडिया पर…
 12 February 2025
विक्की कौशल और रश्‍म‍िका मंदाना की 'छावा' भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अगली बड़ी रिलीज है। छत्रपति श‍िवाजी महाराज के बेटे संभाजी महाराज की कहानी पर बनी इस फिल्‍म की तगड़ी…
 12 February 2025
'इंडियाज गॉट लेटेंट' शो में माता-पिता को लेकर किए गए अश्‍लील कमेंट मामले में मुंबई पुलिस ने जांच तेज कर दी है। साइबर सेल ने मंगलवार को जानकारी दी थी…
 12 February 2025
रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'छावा' के प्रमोशन में बिजी हैं। फिल्म में उनके साथ विक्की कौशल भी नजर आने वाले हैं। फिल्म प्रमोशन के दौरान ही रश्मिका…
 30 January 2025
सुपरस्‍टार प्रभास की झोली में इस वक्‍त बैक-टू-बैक कई बेहतरीन फिल्में हैं। वह जहां प्रशांत नील की 'सलार पार्ट 2' में नजर आने वाले हैं, वहीं उनकी 'द राजा साब',…
 30 January 2025
टीवी क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति सीजन 16' में इस हफ्ते हंसी के ठहाके गूंजने वाले हैं, क्योंकि हॉट सीट पर होंगे फेमस कॉमेडियन समय रैना और तन्मय भट्ट। इनके…
 30 January 2025
शर्लिन चोपड़ा इस वक्त एक बच्ची को गोद लेने को लेकर खबरों में छाई हुई हैं। दरअसल बीती रात बुधवार को शर्लिन इस बच्ची को गोद में लेकर एक रेस्टॉरेंट…
Advt.