Select Date:

64 लाख वसूली करने रिसाली निगम ने दिया बकायादारों, निर्धारित अवधि में

Updated on 05-03-2025 01:26 PM

रिसाली। निगम आयुक्त मोनिका वर्मा ने ऐसे लोगों पर सख्ती बरतनी शुरू कर दी है जो टैक्स की राशि जमा करने में आनाकानी कर रहे है। आयुक्त के निर्देश पर संपत्तीकर विभाग के प्रभारी ने राशि जमा करने 15 दिनों की मोहलत दी है। राशि जमा नहीं करने पर कुर्की कार्रवाई करने नोटिस जारी की जाएगी। आयुक्त के निर्देश पर जारी नोटिस में ऐसे 16 बकायादारों के नाम शामिल है जिन्होने वर्षो से निगम द्वारा निर्धारित कर को जमा करने मे रूचि नहीं दिखा रहे है।

संपत्तीकर विभाग के अधिकारी रवि श्रीवास्तव ने बताया कि वर्तमान में धारा 174 के तहत नोटिस जारी कर अंतिम चेतावनी दी है। 15 दिनों के भीतर कुल 6492925 रूपए निगम के खजाने में जमा करने कहा गया है। राजस्व निरीक्षक रवि श्रीवास्तव ने बताया कि जारी नोटिस में स्कूल, कालेज से लेकर नागरिक शामिल है। राशि जमा नहीं करने पर धारा 175 के तहत नोटिस दी जाएगी। इसके बाद संपत्तीकर समेत अन्य कर की वसूली के लिए कुर्की आदेश निकलवाने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

 इन बड़े बकायादारों से निगम को करना है वसूली:-

सेंट थामस सीनियर स्कूल आजाद मार्केट रिसाली 1916474, डॉ.बी.आर अम्बेडकर स्टेशन मरोदा 962235, आजाद हायर सेकेण्डरी स्कूल स्टेशन मरोदा 657264, रामशंकर वर्मा मेन रोड स्टेशन मरोदा 236056, बालकृष्ण आशीष नगर रिसाली 183011, विजय यादव स्टेशन मरोदा 134708, सरस्वती सोनवानी मैत्री कुंज 108910, मोती लाल ब्रदर्श स्टेशन मरोदा 100568, जगन्नाथ यादव पटरीपार रिसाली 407524, निधि चंद्राकर तालपुरी (लोटस) 372681, सतीश दास वैष्णव मैत्रीकुंज 335986, मोतीराम बघेल हिंद नगर 184118, शकील अहमद शक्ति विहार रिसाली 131350, भारत चंद्राकर प्रगतिनगर रिसाली 117481, सुशील कुमार देशमुख वी.आई.पी. नगर 102445, आर्यव्रत अकादमी रूआबांधा 542114।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 July 2025
मुख्यमंत्री श्री साय बोले – भारत-यूके एफटीए से किसानों, बुनकरों और युवाओं के लिए खुलेगा वैश्विक बाज़ाररायपुर, 26 जुलाई 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भारत और यूनाइटेड किंगडम (UK)…
 27 July 2025
48 करोड़ की सप्लाई में 1 करोड़ की जीएसटी चोरी का खुलासारायपुर, 26 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टोलरेंस की नीति और सरकारी…
 27 July 2025
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रयासों से जशपुर को मिलेगा अत्याधुनिक तीरंदाजी केंद्र, पुस्तकालय, मेडिकल यूनिट और स्किल सेंटर20.53 करोड़ की लागत से पंड्रापाठ में विकसित होगा बहु-उद्देशीय परिसररायपुर,…
 27 July 2025
रायपुर, 27 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में भारत सरकार के केंद्रीय संचार एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री डॉ. चन्द्रशेखर…
 27 July 2025
'मन की बात’ में छत्तीसगढ़ की गूंज – बिल्हा की महिलाओं ने बदली शहर की तस्वीर, पीएम ने की सराहनामुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय बोले – यह हर छत्तीसगढ़वासी के…
 27 July 2025
मोहला। केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. पेम्मासानी चंद्र शेखर ने आज आदिवासी बाहुल्य मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के मानपुर विकासखंड का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि “दूरस्थ जनजातीय क्षेत्रों का डिजिटल…
 27 July 2025
जगदलपुर।  बस्तर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल तीरथगढ़ जलप्रपात पर स्थित पर्यटन विभाग का वर्षों से बंद पड़ा मोटल अब 30 वर्षों के लिए एक निजी संस्था को लीज पर सौंपा गया…
 27 July 2025
रायपुर।  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के स्थापना दिवस (27 जुलाई) के अवसर पर वीर जवानों को शुभकामनाएं देते हुए उनके साहस, अनुशासन और बलिदान…
 27 July 2025
रायपुर। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने भारत के पूर्व राष्ट्रपति और महान वैज्ञानिक भारत रत्न डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि (27 जुलाई) पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।मुख्यमंत्री साय…
Advt.