Select Date:

सिख यूथ सेवा समिति ने उठाया अंतिम संस्कार का जिम्मा

Updated on 05-03-2025 01:26 PM

भिलाई। सिख यूथ सेवा समिति ने एक जरुरतमंद परिवार के शोक में अपनी सहभागिता देकर मानवीय सरोकार की मिसाल कायम की है। समिति के अध्यक्ष इन्द्रजीत सिंह छोटू को जानकारी मिलते ही उन्होंने पदाधिकारियों को अंतिम संस्कार से लेकर अन्य विधान पूरा कराने पहल की। दरअसल सुबह-सुबह सिख यूथ सेवा समिति के हेल्पलाइन नंबर पर कॉल आया कि वेंकटेश्वर टॉकीज के पीछे रहने वाले एक सिख परिवार के मुखिया की मृत्यु राधिका नगर में हुई है। एंबुलेंस की जरूरत है।

सूचना पर तत्काल गाड़ी के माध्यम से मृत शरीर को उनके घर पहुंचाया गया। घर पर पत्नी, 4 वर्ष का बेटा और 13 वर्ष की बेटी जो कि किराए के घर पर रहते है। मृत्यु का कारण तबियत खराब होना बताया गया। इसकी जानकारी तुरंत यूथ सिख सेवा समिति भिलाई के अध्यक्ष इन्द्रजीत सिंह छोटू और कोषाध्यक्ष मलकीत सिंह को दी गई। उनके द्वारा तुरंत परिवार की पूरी मदद करने के लिए बोला गया।

उपाध्यक्ष रंजीत सिंह ने लंगर सेवा, गाड़ी की व्यवस्था, कफन-दफन का पूरा सामान यहां तक कि मृत शरीर के लिए कुर्ता, पजामा, कसेरा और पगड़ी का कपड़ा समिति की तरफ से किया गया। साथ ही साथ मुक्तिधाम तक की सभी सेवा यूथ सिख सेवा समिति भिलाई के द्वारा की गई। अंतिम यात्रा के बाद सिख यूथ सेवा समिति के द्वारा सुपेला गुरुद्वारा साहिब में लंगर सेवा की गई।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 July 2025
मुख्यमंत्री श्री साय बोले – भारत-यूके एफटीए से किसानों, बुनकरों और युवाओं के लिए खुलेगा वैश्विक बाज़ाररायपुर, 26 जुलाई 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भारत और यूनाइटेड किंगडम (UK)…
 27 July 2025
48 करोड़ की सप्लाई में 1 करोड़ की जीएसटी चोरी का खुलासारायपुर, 26 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टोलरेंस की नीति और सरकारी…
 27 July 2025
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रयासों से जशपुर को मिलेगा अत्याधुनिक तीरंदाजी केंद्र, पुस्तकालय, मेडिकल यूनिट और स्किल सेंटर20.53 करोड़ की लागत से पंड्रापाठ में विकसित होगा बहु-उद्देशीय परिसररायपुर,…
 27 July 2025
रायपुर, 27 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में भारत सरकार के केंद्रीय संचार एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री डॉ. चन्द्रशेखर…
 27 July 2025
'मन की बात’ में छत्तीसगढ़ की गूंज – बिल्हा की महिलाओं ने बदली शहर की तस्वीर, पीएम ने की सराहनामुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय बोले – यह हर छत्तीसगढ़वासी के…
 27 July 2025
मोहला। केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. पेम्मासानी चंद्र शेखर ने आज आदिवासी बाहुल्य मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के मानपुर विकासखंड का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि “दूरस्थ जनजातीय क्षेत्रों का डिजिटल…
 27 July 2025
जगदलपुर।  बस्तर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल तीरथगढ़ जलप्रपात पर स्थित पर्यटन विभाग का वर्षों से बंद पड़ा मोटल अब 30 वर्षों के लिए एक निजी संस्था को लीज पर सौंपा गया…
 27 July 2025
रायपुर।  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के स्थापना दिवस (27 जुलाई) के अवसर पर वीर जवानों को शुभकामनाएं देते हुए उनके साहस, अनुशासन और बलिदान…
 27 July 2025
रायपुर। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने भारत के पूर्व राष्ट्रपति और महान वैज्ञानिक भारत रत्न डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि (27 जुलाई) पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।मुख्यमंत्री साय…
Advt.