Select Date:

जिला चिकित्सालय ने संयुक्त रूप से ग्राम सांकरा में लगाया चिकित्सा शिविर

Updated on 05-03-2025 01:23 PM

भिलाई भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से आम-जनता तक स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच आसान बनाने हेतु स्वास्थ्य मेला के अंतर्गत दुर्ग जिले के विभिन्न विकासखण्डों में निर्धारित तिथियों पर स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी के तहत 04  मार्च को भिलाई इस्पात संयंत्र के निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व विभाग एवं जिला चिकित्सालय, दुर्ग के संयुक्त तत्वाधान में ग्राम सांकरा विकासखंड पाटन में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।

ग्राम सांकरा में आयोजित चिकित्सा शिविर में निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व विभाग बीएसपी से डॉ एम सरस्वती, फार्मासिस्ट शशि भूषण रॉय व सुश्री प्रभा सैमुअल एवं पंजीयन हेतु शंभु दयाल, सीएसआर की ओर से बुधेलाल एवं जिला चिकित्सालय दुर्ग की ओर से सीएचओ सुश्री दिव्या सिंह तथा आरएचओ चितरंजन सोनकर उपस्थित थे। प्रात: 10 बजे से प्रारंभ हुए शिविर में कुल 85 लोगों की सामान्य जांच, शुगर, बीपी जांच करने के साथ ही उन्हें नि:शुल्क दवाएं भी प्रदान की गई जिसमें 15 पुरुष, 60 महिलाएं एवं 10 बच्चे शामिल थे।

भिलाई इस्पात संयंत्र अपने आस-पास के परिधीय क्षेत्रों में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य की नि:शुल्क जाँच की सुविधा काफी लंबे समय से उपलब्ध कराता आ रहा है। इसका उद्देश्य दूरस्थ ग्रामीण एवं वनांचल क्षेत्र में रहने वाले लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है। भिलाई इस्पात संयंत्र के सीएसआर विभाग द्वारा सामाजिक उत्तरदायित्वों का निर्वहन करते हुए निरन्तर स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन, संयंत्र के परिधीय तथा खनि क्षेत्रों में किया जा रहा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 July 2025
मुख्यमंत्री श्री साय बोले – भारत-यूके एफटीए से किसानों, बुनकरों और युवाओं के लिए खुलेगा वैश्विक बाज़ाररायपुर, 26 जुलाई 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भारत और यूनाइटेड किंगडम (UK)…
 27 July 2025
48 करोड़ की सप्लाई में 1 करोड़ की जीएसटी चोरी का खुलासारायपुर, 26 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टोलरेंस की नीति और सरकारी…
 27 July 2025
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रयासों से जशपुर को मिलेगा अत्याधुनिक तीरंदाजी केंद्र, पुस्तकालय, मेडिकल यूनिट और स्किल सेंटर20.53 करोड़ की लागत से पंड्रापाठ में विकसित होगा बहु-उद्देशीय परिसररायपुर,…
 27 July 2025
रायपुर, 27 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में भारत सरकार के केंद्रीय संचार एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री डॉ. चन्द्रशेखर…
 27 July 2025
'मन की बात’ में छत्तीसगढ़ की गूंज – बिल्हा की महिलाओं ने बदली शहर की तस्वीर, पीएम ने की सराहनामुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय बोले – यह हर छत्तीसगढ़वासी के…
 27 July 2025
मोहला। केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. पेम्मासानी चंद्र शेखर ने आज आदिवासी बाहुल्य मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के मानपुर विकासखंड का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि “दूरस्थ जनजातीय क्षेत्रों का डिजिटल…
 27 July 2025
जगदलपुर।  बस्तर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल तीरथगढ़ जलप्रपात पर स्थित पर्यटन विभाग का वर्षों से बंद पड़ा मोटल अब 30 वर्षों के लिए एक निजी संस्था को लीज पर सौंपा गया…
 27 July 2025
रायपुर।  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के स्थापना दिवस (27 जुलाई) के अवसर पर वीर जवानों को शुभकामनाएं देते हुए उनके साहस, अनुशासन और बलिदान…
 27 July 2025
रायपुर। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने भारत के पूर्व राष्ट्रपति और महान वैज्ञानिक भारत रत्न डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि (27 जुलाई) पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।मुख्यमंत्री साय…
Advt.