Select Date:

ट्रम्प ने जस्टिस डिपार्टमेंट से दर्जनों अफसर निकाले:ट्रम्प के खिलाफ जांच में शामिल थे, 2020 में चुनाव नतीजे पलटने का आरोप

Updated on 28-01-2025 03:06 PM

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अमेरिकी न्याय विभाग से एक दर्जन से ज्यादा अधिकारियों की छुट्टी कर दी है। CNN की रिपोर्ट के मुताबिक ये अधिकारी ट्रम्प के खिलाफ 2020 में चुनाव नतीजों को पलटने की कोशिश के आरोपों की जांच में शामिल थे।

इन अधिकारियों ने पूर्व स्पेशल काउंसिल जैक स्मिथ के साथ मिलकर ट्रम्प के खिलाफ कार्रवाई की थी। न्याय विभाग के प्रवक्ता ने सोमवार को बयान जारी कर इसकी जानकारी दी।

बयान में कहा गया कि कार्यवाहक अटॉर्नी जनरल जेम्स मैकहेनरी ने ट्रम्प के खिलाफ जांच में शामिल होने की वजह से अधिकारियों को निकाला है।

स्मिथ ने ट्रम्प के खिलाफ 2 जांच की

पूर्व स्पेशल काउंसिल जैक स्मिथ ने ट्रम्प के खिलाफ 2 जांच शुरू की थी। इन दोनों मामलों में ट्रम्प के खिलाफ के महाभियोग लाया गया। पहला मामला 2020 में राष्ट्रपति चुनावों को अवैध रूप से पलटने की कोशिश से जुड़ा था।

दूसरा मामला 2021 में कैपिटल हिल हिंसा और ट्रम्प के व्हाइट हाउस छोड़ने के बाद अवैध रूप से कुछ दस्तावेजों को अपने साथ ले जाने से जुड़ा था। पिछले हफ्ते ट्रम्प ने राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद उन लोगों को प्रशासन से बाहर करने का फैसला किया था, जिन्हें वे राजनीतिक शत्रु मानते थे। उन्होंने इस आदेश पर साइन भी कर दिए थे।

हालांकि स्मिथ की टीम के किन अधिकारियों को निकाला गया है, ये अभी साफ नहीं हैं।

कैपिटल हिल हिंसा के 2 आरोपी ने क्षमादान नकारा

अमेरिकी संसद कैपिटल हिल पर 6 जनवरी 2021 को हमले के दो आरोपियों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का क्षमादान स्वीकार करने से इनकार कर दिया है। द गार्जियन के मुताबिक आरोपी जेसन रिडल और पामेला हेम्पहिल का कहना है कि कैपिटल हिल पर जो भी किया गया था, वह माफी के काबिल नहीं है।

71 साल की हेम्पहिल ने कहा अगर वो क्षमादान स्वीकार कर लेंगी तो इससे यह मैसेज जाएगा कि 6 जनवरी का हमला एक शांतिपूर्ण प्रदर्शन था। हेम्पहिल को 2022 में कैपिटल हिल में अवैध रूप से प्रदर्शन और धरना देने लिए दोषी ठहराया गया था, जिसके बाद उन्हें 60 दिन की जेल और तीन साल पुलिस निगरानी में रहने की सजा मिली थी।

वहीं, दूसरी तरफ जेसन रिडल जिन्हें 90 दिन की जेल और 750 डॉलर का जुर्माने की सजा सुनाई गई थी, उन्होंने भी क्षमादान स्वीकार करने से इनकार कर दिया। रिडल ने न्यू हैम्पशायर पब्लिक रेडियो (NHPR) से कहा- जब भी नौकरी देने वाली कोई कंपनी मेरा बैकग्राउंड देखेगी तो उसे मेरे ऊपर लगे आरोप नजर आएंगे। राष्ट्रपति का क्षमादान स्वीकार करने से ये और ज्यादा हाईलाइट होंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 March 2025
फ्लोरिडा में 33 साल के एक शख्स ने भारतीय मूल की 66 साल की नर्स को बुरी तरह पीटा। हमले में नर्स के चेहरे की हर एक हड्‌डी टूट गई।…
 05 March 2025
यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने मंगलवार को कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ पिछले हफ्ते उनकी बैठक उस तरह नहीं हुई जैसी होनी चाहिए थी। जेलेंस्की ने इसे…
 05 March 2025
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 2 अप्रैल से भारत पर जैसा को तैसा टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि भारत हमसे 100% से ज्यादा टैरिफ वसूलता है,…
 12 February 2025
वॉशिंगटन: शेख हसीना सरकार के पतन के बाद बांग्लादेश में अराजकता की स्थिति है। जिहादी तत्वों ने इस इस्लामिक देशों में सर उठाना शुरू कर दिया है, जिससे अंतर्राष्ट्रीय खतरा मंडरा…
 12 February 2025
मॉस्को: रूस के पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान सुखोई Su-57 को पहला विदेशी खरीदार मिल गया है। ऐसे में इस लड़ाकू विमान के एक्सपोर्ट वेरिएंट Su-57E का उत्पादन भी शुरू कर…
 31 January 2025
स्वीडन में मस्जिद के सामने कुरान जलाने वाले प्रदर्शनकारी सलवान मोमिका की बुधवार शाम अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी। BBC के मुताबिक 38 साल के सलवान को स्टॉकहोम के…
 31 January 2025
अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन DC में बुधवार रात यात्री विमान और हेलिकॉप्टर में हुई टक्कर में सभी 67 लोगों की मौत हो गई हैं। अधिकारियों ने सभी की मौत की…
 31 January 2025
अमेरिकी अरबपति बिजनेसमैन और टेस्ला के मालिक इलॉन मस्क पर यूरोप की सियासत में दखलअंदाजी करने का आरोप लग रहा है। दुनिया के सबसे अमीर शख्स मस्क यूरोप की मुख्य…
 31 January 2025
भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर गुरुवार शाम भारतीय समय के मुताबिक 6 बजकर 30 मिनट से स्पेसवॉक शुरू किया। इस दौरान…
Advt.