वरुण कुलकर्णी की किडनी खराब, शाहरुख की 'डंकी' में दिखे थे एक्टर, मेडिकल बिल चुकाने के लिए दोस्त ने मांगी मदद
Updated on
22-01-2025 02:09 PM
शाहरुख खान और विक्की कौशल स्टारर 'डंकी' में नजर आए एक्टर वरुण कुलकर्णी इस वक्त बड़ी मुश्किल में हैं। वह किडनी की खराब हो गई है और डायलिसिस पर हैं। इस वजह से उन पर आर्थिक संकट आ गया है। वरुण कुलकर्णी का हफ्ते में दो दिन डायलिसिस हो रहा है और वह मेडिकल बिल के पैसे तक नहीं भर पा रहे हैं। ऐसे मुश्किल वक्त में दोस्त रोशन शेट्टी ने सोशल मीडिया पर मदद की गुहार लगाई है।
वरुण कुलकर्णी को हाल ही अस्पताल में भर्ती करवाया गया है और उनकी हालत खराब है। रोशन शेट्टी ने दोस्त वरुण के बारे में हेल्थ अपडेट दिया है और साथ ही लोगों से इस मुश्किल वक्त में उनकी मदद करने की अपील भी की है।
अस्पताल से वरुण कुलकर्णी की तस्वीरें, हफ्ते में 2 दिन डायलिसिस
रोशन शेट्टी ने वरुण कुलकर्णी की अस्पताल से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह बिस्तर पर लेटे हैं और डायलिसिस की मशीन लगी है। उन्होंने साथ में लिखा है, 'मेरे प्यार दोस्त और थिएटर को-एक्टर वरुण कुलकर्णी अभी किडनी की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं। हम पैसे जुटाने की लगातार कोशिश कर रहे हैं, पर इसके बावजूद, उनके इलाज का खर्च बढ़ता ही जा रहा है। उन्हें रेगुलर मेडिकल केयर और हफ्ते में दो-तीन बार डायलिसिस के लिए इमरजेंसी हॉस्पिटल विजिट की जरूरत होती है। अभी दो दिन पहले, वरुण को इमरजेंसी डायलिसिस सेशन के लिए अस्पताल ले जाया गया था।'
वरुण कुलकर्णी के लिए मांगी आर्थिक मदद, मेडिकल बिल चुकाने में दिक्कत
रोशन शेट्टी ने आगे लिखा है, 'वरुण कमाल के एक्टर ही नहीं, बल्कि नेकदिल और निस्वार्थ भाव वाले इंसान हैं। उन्होंने बहुत छोटी उम्र में अपने माता-पिता को खो दिया था। उन्होंने अपने दम पर पहचान बनाई और तमाम मुश्किलों का सामना कर थिएटर के अपने पैशन को पूरा कर रहे हैं। लेकिन एक कलाकार की जिंदगी में आर्थिक मुश्किलें भी होती हैं और इस समय वरुण को आपके सहयोग की जरूरत है।'
बताया कैसे करें मदद
रोशन शेट्टी ने पोस्ट में आगे लिखा कि वह, उनके दोस्त और अन्य शुभचिंतक इस मुश्किल वक्त में वरुण कुलकर्णी की मदद कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि अगर आप वरुण या रिया को पर्सनली जानते हैं तो सीधे उन्हें पैसों की मदद कर सकते हैं। नहीं तो साथ में वह एक कीटो लिंक भी दे रहे हैं, जहां पेमेंट की जा सकती है।
इन फिल्मों और वेब सीरीज में दिखे वरुण कुलकर्णी
मालूम हो कि वरुण कुलकर्णी ने 'डंकी' में एक छोटा सा रोल प्ले किया था। राजकुमार हिरानी की इस फिल्म में तापसी पन्नू भी थीं। इस फिल्म के अलावा वरुण कुलकर्णी 'स्कैम 1992' और 'द फैमिली मैन' में भी नजर आए।
एक्ट्रेस-मॉडल रोजलिन खान लगातार हिना खान पर कटाक्ष कर रही हैं। उन्होंने कुछ दिन पहले एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें कहा था कि हिना कैंसर के बारे में गलत…
साउथ सिनेमा के मेगास्टार चिरंजीवी विवादों में फंस गए हैं। उन्होंने 'ब्रह्म आनंदम' फिल्म की प्री-रिलीज इवेंट में अपनी 'सेक्सिस्ट' बयान दिया है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी खूब…
सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर इन दिनों अपनी फिल्म 'परम सुंदरी' की शूटिंग कर रहे हैं। यह पहली बार है, जब दोनों एकसाथ पर्दे पर नजर आएंगे। सोशल मीडिया पर…
विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की 'छावा' भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अगली बड़ी रिलीज है। छत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे संभाजी महाराज की कहानी पर बनी इस फिल्म की तगड़ी…
रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'छावा' के प्रमोशन में बिजी हैं। फिल्म में उनके साथ विक्की कौशल भी नजर आने वाले हैं। फिल्म प्रमोशन के दौरान ही रश्मिका…
सुपरस्टार प्रभास की झोली में इस वक्त बैक-टू-बैक कई बेहतरीन फिल्में हैं। वह जहां प्रशांत नील की 'सलार पार्ट 2' में नजर आने वाले हैं, वहीं उनकी 'द राजा साब',…
टीवी क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति सीजन 16' में इस हफ्ते हंसी के ठहाके गूंजने वाले हैं, क्योंकि हॉट सीट पर होंगे फेमस कॉमेडियन समय रैना और तन्मय भट्ट। इनके…